{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Bijli Bill: हरियाणा में इस शख्स को आया 30 करोड़ से ज्यादा का बिजली का बिल, जिसने भी देखा उसके ही उड़ गए होश

 
Haryana Bijli Bill: हरियाणा के जींद में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने एक उपभोक्ता को 30 करोड़ 1 लाख 85 हजार 505 रुपए का बिजली बिल भेज दिया है। करोड़ों का बिल देखकर उपभोक्ता के पैरों के तले की जमीन खिसक गई है। उपभोक्ता ने निगम पर लापरवाही और जान-बूझ कर परेशान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है।

बिजली विभाग ने झाड़ा पल्ला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  यह मामला जींद के निर्जन गांव का है। यहां रहने वाले विजयपाल मघान ने बताया कि सफीदों रोड पर उनका पेपर बोर्ड मिल है। मिल का महीने का औसत बिल डेढ़ से दो लाख रुपए के आसपास ही आता है। इस बार जब बिल आया तो वो हैरान रह गए। उनके बिजली बिल 30 करोड़ रुपए से ज्यादा था। इसके बाद विजयपाल ने बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि बिल हिसार से जनरेट किया जाता और इसमें वो कुछ नहीं कर सकते। विजयपाल मघान ने कहा कि उसकी तरह कुछ और भी बिजली उपभोक्ता इस तरह के बिल से परेशान है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर एक यूनियन बनाएंगे और बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे।

SE बोले नहीं है मामले की जानकारी

खबरों की माने, तो जब इस मामले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के SE मदनलाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस मामले की जांच कराई जाएगी और देखा जाएगा कि इतना बिल कैसे आ गया है।