NPCI Update: आज के इस डिजिटल जमाने में नेट बैंकिंग का प्रयोग बहुत ज्यादा होने लगा हैं। इसी बीच आज से ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को UPI में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें NPCI आए दिन UPI पेमेंट को लेकर बदलाव करती रहती है। इस नए बदलाव का उद्देश्य UPI ऐप फोन पे, गूगल पे और पेटीएम से होने वाले लेन-देन को सुविधाजनक बनाना है।
जानें क्या हुआ है बदलाव
मिली जानकरी के अनुसार अब UPI के पेमेंट से जुड़े कुछ सर्विस में समय सीमा को घटा दिया गया है। ये जानकारी NPSI द्वारा जारी किए गए सर्कुलर से ली गई है। अब ट्रांजैक्शन स्टेटस और रिवर्सल से जुड़ी रिस्पॉन्स टाइमिंग 10 सेकंड कर दी गई है। इस प्रक्रिया में पहले 30 सेकंड का समय लगता था।पहले यूजर्स को ये जानने के लिए पेमेंट पूरी हुई है या नहीं, 30 सेकंड तक इंतजार करना पड़ता था। इसे अब घटाकर 10 सेकंड कर दिया गया है। इसके साथ ही वैलिडेट एड्रेस (पे और कलेक्ट) के लिए भी समय सीमा को 15 सेकंड से घटाकर 10 सेकंड कर दिया गया है।
जानें उद्देश्य
सर्कुलर में कहा गया है कि इस बदलाव का उद्देश्य यूजर्स के एक्सपीरयंस को और बेहतर बनाना है। कम टाइम लगने के कारण यूजर्स का समय भी बचेगा।
इतने रुपये तक कर सकेंगे लेन-देन
यूपीआई ऐप जैसे फोन पे, गूगल पे और पेटीएम के जरिए आप 2 लाख रुपये एकमुश्त या किस्तों में लेन-देन कर सकते हैं। आज हर छोटी-बड़ी दुकान में आपको यूपीआई पेमेंट सर्विस उपलब्ध है।