{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में जल्द होगा इन शिक्षकों का ट्रांसफर, जानें क्या बोले शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

 
Haryana News: हरियाणा में शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा है कि निदेशालय से लेकर जिला कार्यालयों में डेपुटेशन पर बैठे शिक्षकों को जल्द ट्रांसफर ड्राइव में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक दूसरी जगह भी है तो वह भी इस ड्राइव में शामिल होगा। मंत्री ने यह भी कहा कि बताया गया है कि कुछ शिक्षक लंबे समय से निदेशालय में जमे हुए हैं। ये शिक्षक प्रशासनिक काम कर रहे हैं। दरअसल, राजस्थान में एक टीचर के डेपुटेशन पर जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि कई बार सभी तथ्य देखने के बाद ही ऐसा फैसला लिया जाता है। शिक्षा मंत्री ढांडा ने कहा कि अभी तक कोई स्कूल बंद करने का फैसला नहीं लिया है। अभी दाखिले बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। निदेशालय में भ्रष्टाचार और उनके नाम पर हस्तक्षेप करने को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यदि कोई मामला आएगा तो कार्यवाही होगी। यदि कोई सगा और रिश्तेदार भी उनका नाम लेगा तो वह बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वे खुद शिक्षा सदन में तीन-चार बार गए हैं। लोगों से बातचीत की। मंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से कह दिया है कि हर फाइल हिंदी में तैयार करें।