{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे सस्ते प्लॉट, सीएम नायब सैनी ने की इस योजना की शुरुआत

 
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आज ग्रामीण आवास योजना 2.0 का का शुभांरभ कर दिया है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्लॉट दिए जाएंगे। जिसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस योजाना का लभा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को मिल सकेगा। दरअसल, सीएम सैनी ने आज यानी 5 मई को कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगेगा। मीटिंग में नई एक्साइज पॉलिसी को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में ग्रुप सी और डी पदों पर सीधी भर्ती के नियमों में संशोधन किए जाने पर चर्चा संभव है। वहीं लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपए महीना दिए जाने के लिए योजना की क्राइटेरिया पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा की सैनी सरकार ने पहले चरण में 61 ग्राम पंचायतों और एक महाग्राम पंचायत में 4,532 प्लॉटों का आवंटन किया था।