{"vars":{"id": "128336:4984"}}

DA Hike 2025: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता में इतनी होगी बढ़ोतरी; यहां देखें अपडेट

 
DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। जुलाई में कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिल सकता है। क्यूंकि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते और राहत की दरों में साल में दो बार संशोधन करती है। यह संशोधन जनवरी और जुलाई में किया जाता है, जो AICPI सूचकांक के अर्ध-वार्षिक (जनवरी से जून/जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह डेटा हर महीने की 30 या 31 तारीख को जारी किया जाता है। जनवरी 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह दर 55 फीसदी पर पहुंच गई है। अब अगला DA जुलाई 2025 से बढ़ाया जाना है, जो श्रम मंत्रालय द्वारा जारी जनवरी से जून तक के CPI-IW इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।

जानें कैसे कैलकुलेट होता है महंगाई भत्ता

  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
  • यह फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है। डीए%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26
  • पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। फॉर्मूले के मुताबिक, डीए मूल वेतन का 50.28 फीसदी आ रहा है। इसलिए, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 50% (दशमलव बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए) तक बढ़ा सकती है।
जुलाई 2025 में इतना बढेगा महंगाई भत्ता
  • जुलाई 2025 में कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा यह श्रम मंत्रालय द्वारा जारी जनवरी से जून के CPI-IW सूचकांक के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।अभी तक जनवरी फरवरी और मार्च के अंक सामने आए है। जनवरी 2025 में AICPI INDEX 143.2 था लेकिन फरवरी में AICPI-IW 0.4 अंक गिरकर 142.8 पर आ गया हालांकि मार्च में 2 अंक की बढ़त के साथ वापस 143.0 पर पहुंच गया है, जिससे डीेए स्कोर 57.06% पहुंच गया है। अभी अप्रैल मई व जून के आंकड़े आना बाकी है, जिसके बाद तय होगा कि जुलाई 2025 से कितना डीए बढ़ेगा।
  • अगर अगले 3 महीनों में AICPI अंक में उछाल आता है और डीए स्कोर 58% से पार पहुंचता है तो 3% की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन अगर अंक में गिरावट आई तो जनवरी की तरह 2% तक डीए में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
  • इसके बाद जुलाई 2025 में डीए 55% से बढ़कर 57 या फिर 58% पहुंचने का अनुमान है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।उदाहरण के लिए यद‍ि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो 57% डीए पर यह 10,260 रुपये और 58% डीए पर यह 10,440 रुपये मिलेंगे।