Delhi-Gurugram के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, सरकार ने मास्टर प्लान किया तैयार
Jul 9, 2025, 10:04 IST
Delhi-Gurugram Tunnel: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रहे है। इसी बीच उन्होंने दिल्ली से गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए एक नई योजना बनाई है। जिससे लोगों को जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलेगी। गडकरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही दिल्ली से गुरुग्राम के बीच जमीन के अंदर एक टनल बनाई जाएगी। जानकारी के अनुसार ये टनल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से गुरुग्राम तक बनाई जाएगी। सरकार ने जाम की समस्या को खत्म करने के लिए ये योजना बनाई है। दिल्ली से गुरुग्राम आने-जाने में काफी समय बर्बाद होता है। इस प्रोजेक्ट के बन जाने के बाद लोगों का काफी समय बच जाएगा। Delhi-Gurugram