Road News : केंद्र सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। इसी बीच राजस्थान के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले में ग्रामीण बस्तियों को मुख्य सड़कों से कनेक्ट करने के लिए PM ग्राम सड़क योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस साल 2025-26 में 121.95 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण के लिए 8611 लाख रुपए के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। इस योजना के तहत 250 से अधिक जनसंख्या वाली आदिवासी बस्तियों को पक्की, हर मौसम में उपयोगी सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य है। हालांकि, बीते दो वित्तीय सालों में जिले में 120.18 KM की सड़क का निर्माण कराया गया।
दो सड़कों को निर्माण जारी
वहीं वर्तमान में दो सड़कों को काम चल रहा है। जो कि अंतिम दौर में है। इस वर्ष जो प्रस्ताव भेजे गए हैं उनकी लागत 8611 लाख रुपए के हैं। यानी एक किलोमीटर सड़क पर करीब 70 लाख रुपए से अधिक सरकारी खर्च आएगा।
जानें योजना का उद्देश्य
आपको बता दें कि PM ग्राम सड़क योजना केंद्र सरकार की एक योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी बस्तियों को सभी मौसमों में चलने योग्य सड़कों से जोड़ना है, जो पहले सड़क संपर्क से वंचित थीं। ग्रामीण बस्तियों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना ताकि वे साल भर उपयोग की जा सकें। ग्रामीण आबादी की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना। बाजारों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं तक उनकी पहुंच बढ़ाना है।
इन बस्तियों को किया जाता है चयन
इस योजना के तहत मैदानी क्षेत्रों में 500 या उससे अधिक आबादी वाली बस्तियां और आदिवासी जनजातीय क्षेत्रों में 250 या उससे अधिक आबादी वाली बस्तियां का चयन किया जाता है। Road News
मंजूरी मिलते ही काम शुरू
योजना के तहत निर्मित सड़कें उच्च गुणवत्ता वाली और सभी मौसमों में चलने लायक होनी चाहिए। इनमें आवश्यक पुलिया और क्रॉस-ड्रेनेज संरचनाएं शामिल हैं। PM ग्राम सड़क योजना के तहत कई प्रस्ताव विभागीय मुख्यालय भेजे हैं। वहां से मंजूरी मिलते ही काम शुरू करेंगे। Road News