{"vars":{"id": "128336:4984"}}

22 साल की नई नवेली दुल्हन को लेकर भागा गांव का मुखिया, जाते-जाते घरवालों के साथ कर गई ये कांड

 

Naya Haryana, UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी के झांसी के मऊरानीपुर में 22 साल की एक नव-विवाहिता का 55 साल के शख्स के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात तो यह है कि युवक का जिस पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप है, वह कोई और नहीं बल्कि गांव का प्रधान (सरपंच) है। पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस को दी शिकायत में गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ले में रहने वाले पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है की, उसकी शादी 2024 में करिश्मा के साथ हुई थी और शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। लेकिन धीरे-धीरे उनके वैवाहिक जीवन में दरार आने लगी। धीरे धीरे उनके घर किशोरपुरा गांव के प्रधान वीरेंद्र पाठक का आना-जाना बढ़ गया। जिससे प्रधान और उनकी पत्नी के बीच भी नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों पति पत्नी का इसी कारण विवाद विवाद आपस में बढ़ने लगा। Jhansi News

पत्नी नगदी भी ले गई

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। हालात तब और बिगड़ गए जब 29 अप्रैल की शाम उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी कथित प्रेमी के साथ घर से चली गई। पुष्पेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी जाते समय घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले के कुछ लोगों ने भी दोनों को एक साथ जाते हुए देखने की बात कही है, जिससे मामले को और बल मिला है। Jhansi News

न्याय की गुहार

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो। मऊरानीपुर थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।