Big Project : 784 गावों की चमकेगी किस्मत, इस बड़े प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी...करोड़ों रुपए होंगे खर्च
Jul 5, 2025, 13:59 IST
Big Project : यात्रीगण कृपया ध्यान दें...ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में नई लाइन बिछाने जा रही है। ये लाइन अगले करीब पांच सालों में बनकर तैयार हो जाएगी और लोग इस पर सफर कर सकेंगे। भारतीय रेलवे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 176 KM लंबी नई रेल लाइन बिछाने का फैसला किया है। इससे पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा। इस कदम से हर साल 20 करोड़ लीटर तेल की खपत कम होगी और 99 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन घटेगा। यह 4 करोड़ पेड़ लगाने जितना असरदार है। यह रेल लाइन का काम 2030 तक पूरा होने की संभावना हैं।