Haryana News: हरियाणा में टल सकता है 5 नए जिले बनाने का फैसला!, सामने आई बड़ी वजह
Jun 8, 2025, 14:28 IST
Haryana News: हरियाणा में 5 नए जिले बनाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि यह फैसला अभी लटक सकता है। इसके पीछे 4 वजहें बताई जा रही हैं, जिनमें से जातिगत जनगणना प्रमुख है। हालांकि, नए जिलों को बनाने का काम सैनी सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी को दिया हुआ है। कमेटी ने इसे लेकर 15 जून 2025 को आखिरी मीटिंग बुलाई है। जिसमें नए जिलों के निर्माण की फाइनल रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेज दी जाएगी। दरअसल, अभी हरियाणा में 22 जिले हैं। सब कमेटी नए जिले बनाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, अब खबरें आ रही है कि ये फैसला लटक सकता है। ये बनेंगे नए जिले -हिसार का हांसी -सिरसा का डबवाली -करनाल का असंध -जींद का सफीदों -सोनीपत का गोहाना इसके अलावा गुरुग्राम के मानेसर को भी जिला बनाने मांग की जा रही है। लेकिन, अभी तक लिखित में कोई प्रस्ताव सब कमेटी को नहीं मिला है। वहीं सब कमेटी का कार्यकाल भी 30 जून तक का ही है। अगर जिले बनाने को लेकर फैसला लिया गया तो 30 जून तक ही लिया जा सकता है। कहां फंस रहा मामला प्रदेश के के नए जिलों के बनने में देरी का कारण बनाया जा रहा है कि नए पांचों शहर नए जिलों के पैरामीटर में फिट नहीं बैठते है। इसकी पुष्टि खुद कैबिनेट सब कमेटी खुद ने की है। वहीं उप कमेटी कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार भी कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर प्रदेश में नए जिले, तहसील, उप-तहसील के संबंध में सब-कमेटी का गठन किया गया है। इसके लिए सब-कमेटी ने कुछ नियम भी तय किए हैं। इन नियमों पर अभी संभावित जिले सटिक नहीं बैठते है। क्या बोले कमेटी के चेयरमैन कैबिनेट सब कमेटी के चेयरमैन कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि अभी नए जिलों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। कमेटी की 15 जून के करीब एक बैठक बुलाई है। जिसमें आगे की प्रक्रिया को लेकर मंथन किया जाएगा।