{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Plane Crash में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंचा, 248 शवों की DNA जांच पूरी

 
Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को मेघानी इलाके में एयर इंडिया का 242 यात्रियों से भरा विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया था। इस भयानक हादसे में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंचा गया है। मृतकों के शवों को रखने के लिए 100 ताबूत का ऑर्डर दिया गया। जानकारी के अनुसार एअर इंडिया के मैनेजर ने फोन कर ताबूतों का ऑर्डर दिया। इधर, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डिप्टी सिविल सुपरिटेंडेंट रजनीश पटेल ने शनिवार को कहा-अब तक 248 शवों का DNA सैंपल्स का क्रॉस वेरिफिकेशन हुआ है, जिसमें से 6 का DNA मैच हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 230 लोगों की DNA सैंपलिंग की जा चुकी है। 8 शवों की शिनाख्त हो गई है।

कॉलेज हॉस्टल पर गिरा था विमान

बताया जा रहा है कि इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर मिली है।

प्लेन ने लंदन के लिए भरी थी उड़ान

एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।