{"vars":{"id": "128336:4984"}}

पिता मिलिट्री के इंजीनियर की बेटी बनेगी कलेक्टर, बिना कोचिंग 22वीं रैंक लाकर UPSC में रचा इतिहास

 
IAS Riya saini Success Story: कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है। सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो मेहनत करना जानते हो आज हम ऐसी ही कहानी बताने जा रहें है जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए कड़ी मेहनत की और फिर 22वीं रैंक लाकर इतिहास रच दिया है। IAS अधिकारी रिया सैनी की सफलती की कहानी हर किसी के लिए एक मोटिवेशन है। 

बिना किसी कोचिंग की मदद से देश की सबसे कठिन परीक्षा 22 वीं रैंक हासिल करने वाली रिया सैनी को PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली पोस्टिंग मिली है। UP के मुजफ्फरनगर के टांडा गांव की रहने वाली रिया के पिता मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में डायरेक्टर हैं, जबकि मां प्रीति सैनी एक हाउसवाइफ हैं। IAS Riya saini Success Story

IAS अधिकारी रिया सैनी ने बिना किसी कोचिंग की मदद से देश की सबसे कठिन परीक्षा 22 वीं रैंक हासिल की है।

रिया सैनी को PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली पोस्टिंग मिली है। 

रिया ने शुरुआत में असफलता का सामना किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। पहले प्रयास में प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाई लेकिन वह अपनी कमियों को सुधारकर दोबारा परीक्षा में बैठीं। IAS Riya saini Success Story

दूसरे प्रयास में उनका चयन रिजर्व लिस्ट में हुआ और उन्हें इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) मिली। हालांकि उन्हें IAS बनना था तो वह तीसरी बार 2024 में परीक्षा में बैठीं।

तीसरे प्रयास में उन्होंने 22वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई थी। ट्रेनिंग कंप्लीट करने के बाद रिया सैनी को वाराणसी में ट्रेनी IAS के तौर पर पहली पोस्टिंग मिली है। IAS Riya saini Success Story

रिया ने 10वीं और 12वीं में शानदार नंबर प्राप्त किए, उन्होंने जेपी इंस्टीट्यूट, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया और फाइनल ईयर में ही UPSC की तैयारी का फैसला लिया। रिया ने समाजशास्त्र (Sociology) को अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना।