{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Success Story: 12वीं की टॉपर जो IAS का ऑफर ठुकरा बनी IFS अफसर, 2 बार क्रैक किया UPSC एग्जाम

 
Success Story of Aditi Chhaparia: कहते है की मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है, जो मेहनत करते है सफलता उनके कदम एक न एक दिन अवश्य कदम चूमती है। ऐसी ही एक सफलता की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे है। आइए जाने...

एक साधारण लड़की ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से बड़ी सफलता हासिल की है। स्कूल के समय से वो टॉपर थी। 12वीं में टॉप करने वाली इस लड़की ने अपने सपनों को भी सच करके दिखाया। 

UP के गोरखपुर की अदिति छपरिया जो UPSC जैसी कठिन परीक्षा में 2-2 बार सफल होने के बाद, IAS छोड़कर अदिति छपरिया ने IFS को चुना। Success Story of Aditi Chhaparia

कौन है IFS अदिति छपरिया?

UP के गोरखपुर की रहने वाली अदिति छपरिया के माता-पिता ने शुरुआत से उन्हें सपोर्ट किया है। उनके पिता आशीष और माता सीमा ने गोरखपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल से अदिति को 8वीं तक पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने अदिति को राजस्थान के मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर में आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए भेज दिया था। 

स्कूल के समय से ही वो पढ़ाई के मामले में अच्छी रही। राजस्थान से माध्यमिक शिक्षा हासिल करने के दौरान 10वीं में पूरे राज्य में टॉप रही और 12वीं ISC बोर्ड परीक्षा में भी टॉपर थी। 99.5 % अंक के साथ पूरे भारत में तीसरा रैंक हासिल किया था। वर्तमान में IFS अफसर है। Success Story of Aditi Chhaparia

UPSC तैयारी पर फोकस

12वीं की टॉपर अदिति ने ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने के दौरान ही उन्होंने UPSC सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी। 

साल 2023 में पहली बार UPSC की परीक्षा की और क्रैक करके उन्होंने इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस (IRPFS) के लिए रैंक हासिल की। अदिति का सपना सिर्फ UPSC क्रैक करना नहीं था बल्कि IFS बनने का था। इसलिए उन्होंने फिर से परीक्षा की तैयारी की। Success Story of Aditi Chhaparia

IAS की रैंक की हासिल

अदिति ने दूसरी बार UPSC की तैयार घर रहकर की। मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से उन्होंने दूरी बनाकर खूब मेहनत की। साल 2024 में UPSC क्रैक कर ऑल इंडिया रैंकिंग 97वीं रैंक हासिल की। 

IAS बनना नहीं बल्कि उनका सपना IFS बनने का था और इसलिए उन्होंने IAS को छोड़कर 97वीं रैंक के साथ IFS अफसर बनने का ऑप्शन चुना। आज उनकी सफलता की कहानी की चर्चा हर कहीं होती है।