{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Success Story: डॉक्टरी से IAS बनने तक का सफर, जाने कैसे हवलदार की बेटी बन गई अफ़सर?

 

Success Story: सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो मेहनत करते है और इसके साथ-साथ स्वर का घूंट भर लेते है। क्योंकि सफलता कभी भी एक दिन में नहीं मिलती है उसके लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय रखना पड़ता है। आज हम इसी कड़ी मेहनत का एक उदाहरण लेकर आए है जो हरियाणा के सिरसा जिले के गांव बुढ़क की रहने वाली इंदु रानी जाखड़ है। 

इंदु ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2014 में 30वीं रैंक हासिल कर अपने पिता का सपना पूरा किया। उनके पिता वेद प्रकाश जाखड़ दिल्ली पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं और उनकी इच्छा थी कि उनकी बेटी कलेक्टर बने।

IAS बनने से पहले इंदु पेशे से एक डॉक्टर थीं। उन्होंने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से MBBS की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के आरएमएल (RML) अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के पद पर भी काम किया।

डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा दी। हालांकि, अपने पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन साल 2014 में उन्होंने दोबारा UPSC की परीक्षा दी और 30वीं रैंक प्राप्त कर परीक्षा पास की। वर्तमान में इंदु रानी जाखड़ को महाराष्ट्र कैडर की IAS अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

इंदु रानी जाखड़ ने दिन-रात मेहनत की और अपनी मेहनत और लग्न से पिता का सपना पूरा कर दिया और परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया।