{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Facebook पर दोस्ती...फिर धीरे-धीरे हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर छात्र से बनाए संबंध; न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

 
Facebook पर दोस्ती कर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। छात्र ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की, फिर प्यार और शादी करने का वादा कर शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने छात्रा का न्यूड वीडियो भी बना लिया। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की फार्मेसी की छात्रा ने लखनऊ IIM में पढ़ने वाले कोरबा के छात्र ऐश्वर्य सिंह कंवर पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म और न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अभनपुर की रहने वाली है और बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसने बताया की ऐश्वर्य सिंह कंवर से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातें और बाद में उनके बीच मुलाकातें होने लगी। 3 जून 2024 को युवक ने उसे होटल बुलाया और शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात की तो वह मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अब आरोपी के परिजन केस वापस लेने, करियर खत्म करने, न्यूड फोटोज वायरल करके समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की है। वहीं पुलिस पर भी FIR से अहम तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है।