Highway: स्टेट हाईवे 14 को बनाया जाएगा फोरलेन, इन लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Jun 25, 2025, 18:36 IST
Highway: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अलवर वाया सोडावास बहरोड़ स्टेट हाईवे 14 पर जाम से राहत मिलने वाली है। सरकार ने State Highway को फोर लाइन करने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि अभी हाल ही में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अलवर बहरोड़ पर चल रहे ट्रैफिक के सर्वे करवाया था। जाम को देखते हुए और लगातार हादसे की वजह से सरकार ने इस स्टेट हाईवे 14 को फोरलेन बनाने का निर्णय लिया है। ऐसा मामना जा रहा है कि लोगों के सफर में आसानी आएगी। इस रोड को सरकार द्वारा फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राजमार्ग मंत्रालय ने लोगों की सहुलियत और जनप्रतिनिधियों की मांग को लेकर अलवर से बहरोड़ वाया सोड़ावास को फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लगभग 65 किलोमीटर मार्ग को फोरलेन बनाने का फैसला लिया गया है।