Special Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, माता वैष्णों देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Mar 16, 2026, 08:30 IST
Special Train: अगर आप भी चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री माता वैष्णोदेवी जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से संचालित हो रही ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार करने के फैसले को हरी झंडी दिखा दी है। इंडियन रेलवे के इस फैसले से श्रद्धालुओं को को राहत मिलेगी। यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक हो जाएगी।
दिल्ली- कटरा- दिल्ली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04081, नई दिल्ली- श्री माता वैष्णोदेवी कटरा को 21 फरवरी से 8 मार्च चलाया गया था लेकिन अब इस ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन 17 मार्च से 30 मार्च तक दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर बीच रास्ते हरियाणा के सोनीपत, करनाल, पानीपत , कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।
इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04082, श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- नई दिल्ली को 22 फरवरी से 9 मार्च तक संचालित किया गया था लेकिन अब इस ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है।अब यह ट्रेन 18 मार्च से 31 मार्च तक कटरा से दिल्ली के बीच सफर करेगी।