सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल : समाधान समारोह 2026 के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को लगेगी विशेष लोक अदालत
यह जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि यह पहल सुप्रीम कोर्ट एक्शन फॉर मीडिएटेड एडजुडिकेशन एंड डिस्प्यूट्स हार्मोनाइजेशन अक्रॉस नेशन (समाधान) के अंतर्गत शुरू की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और इसका समापन 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ होगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अधिवक्ताओं, वादियों और अन्य हितधारकों से इस पहल में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।
पक्षकार अपने मामलों के निपटारे के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सहमति आधारित समाधान कर सकते हैं। इस विशेष लोक अदालत में शामिल होने के लिए इच्छुक पक्षों को गूगल फॉर्म https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 के माध्यम से आवेदन करना होगा। यह फॉर्म सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। समाधान समारोह से जुड़ी जानकारी या सहायता के लिए सुप्रीम कोर्ट परिसर में बनाए गए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) दूरभाष नंबर 011-23115652, 011-23116464 तथा सीआरपी निदेशक के दूरभाष नंबर 011-23115652, 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है।