दक्षिण अफ्रीका के युवक ने हिमाचली बेटी संग रचाई शादी, ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
ऐसे रचाई शादी
जानकारी के मुताबिक, कक्कड़ गांव में मंगलवार को साऊथ अफ्रीका के जेफ्ते नडाला पुत्र निकोल व पेट्रो न्सुंगु होह्स डी.आर.सी., कॉंगो (USA) ने सुजानपुर विस क्षेत्र के कक्कड़ गांव की रुकमणि पुत्री सविता देवी व पृथी सिंह से हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचा रचाई। Himachal Pradesh News
ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
मिली जानकारी के अनुसार, जेफते नडाला क्रिश्चियन हैं और रुकमणी हिन्दू, लेकिन प्यार के आगे धर्म भी पीछे रह गया। जेफते नडाला और रुकमणी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MBA की पढ़ाई करते थे और यहां पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और मामला शादी तक पहुंच गया। पढ़ाई के बाद जेफते नडाला और रुकमणी USA में जॉब करते हैं और वहीं रहते हैं। Himachal Pradesh News
जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद अगले हफ्ते तक वह फिर से USA जाएंगे। शादी में साऊथ अफ्रीका से नडाला की माता, बहनें और कुछ रिश्तेदार आए थे। वहीं रुकमणी के चाचा प्रकाश चन्द ने बताया कि जेफते निडाला का परिवार यहां आकर बहुत खुश दिखे। उन्होंने बताया कि रुकमणी की एक छोटी बहन है और 2 भाई हैं। Himachal Pradesh News
मिली जानकारी के अनुसार, रुकमणी का एक भाई मेरे साथ जापान में काम करता है। उन्होंने बताया कि दोनों ही परिवार इस शादी से बहुत खुश हैं और यह शादी 2 देशों की संस्कृति की भी प्रतीक बन गई।