Solar System: गर्मियों में अब बिजली बिल आएगा जीरो, PM सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी लेकर आज ही करें ये काम
जानकारी के मुताबिक, ऐसे में केंद्र सरकार की PM सूर्य घर योजना आम लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी दी गई है। इस योजना के तहत लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर न सिर्फ बिजली बिल कम होने वाला हैं बल्कि कई मामलों में बिल को जीरो तक भी ला सकते हैं। Solar System
सस्ती बिजली
मिली जानकारी के अनुसार, PM सूर्य घर योजना से कोई भी व्यक्ति अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर इस योजना का लाभ उठा सकता है। सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली पूरे साल घर की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है जिससे बिजली बिल में काफी कमी आती है।
उर्जा की होगी पूर्ति
जानकारी के मुताबिक, इस योजना का लाभ उठाने से सिर्फ आम लोगों की बिजली बिल में बचत नहीं होगी बल्कि देश को भी फायदा मिलेगा। वर्तमान में देश में बड़ी मात्रा में बिजली कोयले से तैयार की जाती है जबकि कोयले का एक बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात किया जाता है। ऐसे में अगर लोग सोलर ऊर्जा का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो इससे देश की ऊर्जा जरूरतों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। Solar System
सरकार इस योजना में बड़ी सब्सिडी भी दे रही है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति 2 KW का सोलर कनेक्शन लगवाता है तो इसकी कुल लागत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये आती है। जिस पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करीब 90 हजार रुपये की सब्सिडी देती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 3 KW का सोलर कनेक्शन लगाने पर लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये का खर्च आता है जिस पर सरकार करीब 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। Solar System
खाते में जाएगी सब्सिडी
जानकारी के मुताबिक, इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद उपभोक्ता को अधिकृत वेंडर का चयन करना होता है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होती है। भुगतान के बाद वेंडर द्वारा घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सत्यापन करती है और प्रक्रिया पूरी होने पर सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के खाते में भेज दी जाती है।