{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Six Lane Expressway: प्रदेश में यहां बनेगा 6 लेन का लिंक एक्सप्रेसवे, जानें किसान क्यों कर रहे विरोध

 
Six Lane Expressway: केंद्र की मोदी सरकार लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खबरों की मानें, तो आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला छह लेन का लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा। जो जिले के दो गांव से होकर गुजरेगा। इसके लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसका कई किसान विरोध भी करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इटावा के कुदरैल ताखा से 92 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे हरदोई में गंगा Expressway तक कनेक्ट किया जाना है। यह एक्सप्रेस वे जिले के सौरिख से होते हुए मैनपुरी और फर्रुखाबाद तक जाएगा। जिले की सीमा में करीब पांच किलोमीटर के दायरे में सौरिख के बिजनौरा और लोहटिकुरिया गांव से निकलेगा। जिससे किसानों और भूमालिकों को मुआवजा दिया जाएगा। 6,600 करोड़ की होगी लागत खबरों की मानें, तो ये एक्सप्रेसवे करीब 120 मीटर चौड़ा होगा। इस पर यूपीडा करीब 6,600 करोड़ की लागत लगाएगा। UPDA ने अपने सर्वे पर पोल लगाकर सीमांकन का काम पूरा कर लिया है। भूमि अधिग्रहित वाले किसानों को फसल न बोने की चेतावनी जारी की गई है। जल्द ही इस लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू होगा। लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से बुंदेलखंड, इटावा, हरदोई, उत्तराखंड समेत कई शहरों में जाने के लिए सफर सुहाना हो सकेगा। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। किसानों ने शुरू किया Expressway विरोध इस Expressway के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। डडौना ग्राम पंचायत प्रधान विमला देवी ने बताया कि इटावा जिले में एक बीघा जमीन के अधिग्रहण का केवल ढाई लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं बिजनौरा और लोहटिकुरिया के किसानों को एक बीघा जमीन का सिर्फ 85 हजार का मुआवजा दिया जा रहा है। इससे जिले के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। वहीं किसान सुरेंद्र सिंह ने DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा है और संतोषजनक मुआवजा दिलाने की मांग की है।