भीषण गर्मी के चलते यहां बंद हुए स्कूल, जानिए आपके शहर में कब शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां
भोपाल में स्कूल बंद
मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी के चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। भोपाल जिला प्रशासन ने जारी आदेश में कहा कि जिले के सभी सरकारी और प्राइेट स्कूलों में नर्सरी से लेकर 8वीं क्लास तक के बच्चों के लिए 30 अप्रैल तक क्लासेस नहीं होंगी। हालांकि टीचर्स को रोजाना की तरह तय समय पर स्कूल आने के लिए कहा गया है। Schools Closed News
ओडिशा में समर वेकेशन शुरू
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए समय से काफी पहले स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने राज्य के सभी स्कूलों में 27 अप्रैल 2026 से गर्मी की छुट्टियां घोषित की हैं। आमतौर पर राज्य में समर वेकेशन 6 मई से शुरू होता है। राज्य के जिलों में तामपान 44 डिग्री तक पहुंचने के बाद समय से पहले समर वेकेशन घोषित किया गया है। Schools Closed News
यूपी में छुट्टियां
मिली जानकारी के अनुसार, प्रचंड गर्मी और हीटवेव के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल खुलने का समय बदला गया है। गाजियाबाद और लखनऊ में स्कूल खुलने का समय सुबह 7:30 बजे से कर दिया गया है। स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही चलेंगे। अगर यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की बात करें तो पिछले साल की तरह इस बार भी गर्मी की छुट्टियां 20 मई से शुरू होंगी। राज्य सरकार द्वारा जारी एकेडमिक शेड्यूल के अनुसार, उत्तर प्रदेश के स्कूलों 20 मई से 15 जून 2026 तक की गर्मी की छुट्टियां पड़ सकती हैं। Schools Closed News
राजस्थान में छुट्टी
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान सरकार ने 31 मार्च 2026 को ही राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की तारीख का ऐलान कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राज्य के सभी स्कूलों में 17 मई से 20 जून तक समर वेकेशन रहेगा। हालांकि शिक्षकों ने छुट्टियां 30 जून तक बढ़ने की मांग की है। Schools Closed News
छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार ने सभी सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सरकार की प्रथामिकता बताया है।
केरल में क्लासेस भी बंद
जानकारी के मुताबिक, गर्मी का प्रकोप बढ़ने के बाद केरल सरकार ने सभी स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दिया है। साथ ही गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल क्लासेस को लेकर सख्ती दिखाई है। केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने वार्निंग दी है कि जो संस्थान गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल क्लासेस चलाएंगे उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है। Schools Closed News
दिल्ली में बंद होने वाले स्कूल
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई 2026 से गर्मी की छुट्टियां पड़ सकती हैं। क्योंकि शिक्षा निदेशालय, दिल्ली द्वारा जारी 2025-26 एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू हुई थीं। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि सरकार मई के पहले या दूसरे सप्ताह से स्कूल समर वेकेशन शुरू कर सकती है। दिल्ली के स्कूल कम से कम 50 दिन तक बंद रहेंगे। क्योंकि पिछले साल 11 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रहे थे। हालांकि समर वेकेशन और गर्मी के दौरान स्कूल संचालन को लेकर जरूरी नियमों पर 2 मई को समीक्षा बैठक हो सकती है। Schools Closed News
उत्तराखंड में नई टाइमिंग
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में भी गर्मी का टॉर्चर जारी है। हरिद्वार के DM मयूर दीक्षित ने पूरे जिले के स्कूलों का टाइम बदलने का फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी प्राइमरी (5वीं तक) स्कूल 27 अप्रैल से 26 मई तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और अपर प्राइमरी (क्लास 6 से 8) सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे चलेंगे।