School Holiday: आज इन जगहों पर स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी
May 7, 2025, 07:15 IST
School Holiday: आज इन जगहों पर स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी पंजाब के तीन जिलों के स्कूल बंद किए गए। पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर के स्कूल बंद किए गए। जिला फाजिल्का के सभी स्कूलों को आगामी आदेश तक के लिए बंद रखने के आदेश। भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले बुधवार रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए। आर्मी ने बताया कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं।’ ये हमले बुधवार रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। इन्हीं ठिकानों से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन का बहुत प्रभावी ढंग से जवाब दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना द्वारा तोपों का इस्तेमाल किया गया। भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है: रक्षा सूत्र मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे: संभागीय आयुक्त जम्मू