बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, कल 11 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ
Naya Haryana: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में भाजपा के लिए विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है। बिहार के नए CM सम्राट चौधरी होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। Bihar News
जानकारी के मुताबिक, इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा की। उन्हें BJP विधायक दल का नेता चुना गया है।
'जहां तक हो सका बिहार के लिए काम किया'
मिली जानकारी के अनुसार नीतीश के इस्तीफे से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और BJP के कई सीनियर लीडर्स भी थे। Bihar News
जानकारी के मुताबिक, आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा - ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’
मिली जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी कल 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे CM पद की शपथ लेंगे। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है। इससे पहले नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के 15 CM रहे और आज उनके इस्तीफे के साथ 'नीतीश युग' का अंत हो गया है। नीतीश ने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट में इस्तीफे की बात रखी।
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद वह सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ मिलकर अपना इस्तीफा देने पहुंचे। अब बस कुछ ही देर में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी और इसके बाद सीएम के नाम का औपचारिक ऐलान हो सकता है।