Haryana News: हरियाणा में सैनी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, सिंचाई विभाग के आठ SE समेत 70 अधिकारियों को किया चार्जशीट
Jun 11, 2025, 09:50 IST
Haryana News: हरियाणा सरकार की सख्त कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार और लापरवाही पर नायब सरकार का करारा प्रहार हुआ है। सैनी सरकार ने सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की सिफारिश पर की गई है। इन पर हुई कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, विभाग के करीब 70 अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है JE, SDO और XEN, जिन्हें रूल 7 के तहत चार्जशीट किया गया है। 7–8 SE, जिन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। दो चीफ इंजीनियर, जिनके खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया गया है। इस वजह से हुई कार्रवाई वहीं कार्रवाई का कारण बना विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण स्थलों से लिए गए कंस्ट्रक्शन सैंपलों का फेल होना बताया जा रहा है। गुणवत्ता जांच में खामियां पाए जाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्यों में गंभीर लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार हुआ है। सरकार को हुआ नुकासान
सरकार की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि सॉलिड कंकरीट के नमूनों के परीक्षण के मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने के लिए एक समिति गठित की गई थी। समिति ने नमूने एकत्रित किए और उनका परीक्षण किया।
इसके बाद मामले में इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई। रिपोर्टों और दस्तावेजों की जांच में कमेटी ने पाया कि सॉलिड कंकरीट के नमूने सभी मानकों पर फेल हुए। इससे प्रदेश सरकार को वित्तीय नुकसान हुआ है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस नुकसान का अधिकारियों की ओर से कोई विश्लेषण भी नहीं किया गया।