{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में इन टीजीटी अध्यापकों की बल्ले-बल्ले, सैनी सरकार ने जारी ये किए आदेश

 
Haryana News: हरियाणा सरकार ने HKRN (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के माध्यम से संविदा पर लगे 679 TGT टीचर्स को बड़ी राहत दी है। सैनी सरकार ने इन सभी अध्यापकों को रिक्त टीजीटी के पदों पर A ccommodate करने का निर्णय लिया है। साथ ही इन सभी का कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने की परमिशन दे दी है। इनके अलावा, आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट और फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट का कॉन्ट्रैक्ट भी अगले एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। बता दें कि हरियाणा सरकार ने 1 अप्रैल 2025 को 679 टीजीटी अध्यापकों को हटा दिया था। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर कई शिक्षकों ने फिर से पद पर रखे जाने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास जब यह मुद्दा पहुंचा तो उन्होंने इन सभी का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने को मंजूरी दे दी। अब इन सभी टीचरों को खाली पदों पर लगाया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है।