Ration Card: मुफ्त अनाज योजना में होगा ये बड़ा बदलाव, अब मोबाइल बनने जा रहा आपका राशन कार्ड
Mobile बनेगा राशनकार्ड
जानकारी के मुताबिक, आने वाले समय में लाभार्थी का Mobile फोन ही Ration कार्ड की तरह काम करेगा। सरकार का मकसद है कि Ration वितरण की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बने ताकि आम आदमी को लाइन में लगने एवं तकनीकी दिक्कतों से राहत मिल सके।
मिली जानकारी के अनुसार, यह व्यवस्था RBI की Digital करेंसी पर आधारित होगी। इसे Digital फूड कूपन कहा जा रहा है। यह पहली बार होगा जब केंद्रीय बैंक की Digital मुद्रा का उपयोग सीधे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किया जाएगा। PM गरीब कल्याण अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले अनाज को इन कूपनों से जोड़ा जाएगा। जो अधिकार अभी Ration कार्ड से मिलते हैं वही अब Mobile वॉलेट में मौजूद कूपन के रूप में मिलेंगे।
पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत
जानकारी के मुताबिक, पायलट प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़, पुडुचेरी और गुजरात के 3 जिलों आणंद, साबरमती व दाहोद से शुरुआत होनी है। पहले चरण में बहुत कम संख्या में लोगों को शामिल किया जा रहा है ताकि समझा जा सके कि नेटवर्क, Mobile इस्तेमाल और दुकानों पर व्यवस्था लागू करने में किस तरह की दिक्कतें आती हैं। इन्हीं अनुभवों के आधार पर बाद में इस मॉडल को पूरे भारत में लागू किया जाएगा।
हेरा- फेरी खत्म
मिली जानकारी के अनुसार, अभी Ration व्यवस्था में अंगूठे का निशान नहीं मिलने, मशीन खराब होने या गलत प्रविष्टि जैसी शिकायतें आती हैं। QR कोड से Ration मिलने पर ऐसी दिक्कतें खत्म हो सकती हैं। लेन- देन का Digital रिकॉर्ड रहने से अनाज की हेराफेरी और फर्जी लाभ उठाने की गुंजाइश भी कम होगी। प्रयोग सफल रहा तो Ration डिपो पर लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा।
नई व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक, इस नई व्यवस्था में पात्र परिवारों के Mobile फोन में हर महीने Digital फूड कूपन जमा कर दिए जाएंगे। ये कूपन खास तरह के वॉलेट में रहेगे, जिन्हें केवल Ration की दुकान पर ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। लाभार्थी जब उचित मूल्य की दुकान पर जाएगा तो दुकानदार के पास लगे QR कोड को अपने Mobile फोन से Scan करेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, Scan होते ही कूपन कट जाएंगे और Ration मिल जाएगा। न कार्ड दिखाने की जरूरत होगी और न ही अंगूठा लगाने की मजबूरी। पूरा लेन- देन अपने आप रिकॉर्ड हो जाएगा।