{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Rajasthan News: राजस्थान वालों की हो गई बल्ले बल्ले, अब मिलेगा इस नदी का पानी

 
Rajasthan News: राजस्थान वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सिंधु जल समझौता निलंबित करने से राजस्थान को बड़ा फायदा मिलने वाला है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान जाने वाले पानी पश्चिमी नदियों (झेलम-चिनाब-सिंधु) को रोककर सिंधु-चिनाब का पानी राजस्थान तक लाने के लिए काम शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ कर दिया कि सिंधु जल संधि अब कभी बहाल नहीं होगी। Indus River News जानकारी के मुताबिक, कि जलशक्ति मंत्रालय ने चिनाब, रावी, व्यास और सतलज लिंक नहर परियोजना के निर्माण के लिए पूर्व संभाव्यता (प्री-फिजिबिलिटी) अध्ययन शुरू कर दिया है। नहीं किया जाएगा- शाह मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत एक नहर बनाकर पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को राजस्थान तक ले जाएगा। एक मीडिया इंटरव्यू में शाह ने साफ कहा कि इस संधि को कभी पुनर्जीवित नहीं किया जाएगा। Indus River News यहां लाया जाएगा पानी- शाह जानकारी के मुताबिक, अमित शाह ने मध्यप्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान भी कहा था कि तीन साल में सिंधु के जल को नहरों से राजस्थान के श्रीगंगानगर तक लाया जाएगा। इससे राजस्थान के बड़े भू-भाग में सिंचाई की सुविधा मिलेगी और पाकिस्तान बूंद-बूंद के लिए तरसेगा। Indus River News बनेंगी 200 KM लंबी नहरें और 12 सुरंगें मिली जानकारी के अनुसार, जलशक्ति मंत्रालय के प्रारंभिक आंकलन के अनुसार 200 किलोमीटर लंबी नहरें और 12 सुरंगें बनाकर पश्चिमी नदियों के पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार ने सिंधु नदी बेसिन से जुड़े सभी प्रोजेक्ट को तेजी से मंजूरी देने का फैसला किया है। Indus River News जानकारी के मुताबिक, सिंधु नदी बेसिन से जुड़े एक-एक प्रोजेक्ट पर भारत आगे बढ़ेगा और पाकिस्तान की हलक सूखते चले जाएंगे।