Rajasthan News: राजस्थान में पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने किया सुसाइड, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
मिली जानकारी के अनुसार, उसने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और लिखा कि 'मिस यू भारती… म्हें भी कोनी रह सकूं तेरे बिना… तेरे से वादो कर्यो, वो निभा दियो… मिस यू बेटा।' Rajasthan Suicide Case
जानकारी के मुताबिक, पदमपुरा निवासी सचिन दूधवाल (25) की शादी वर्ष 2024 में भारती (23) से हुई थी। बताया जा रहा है कि भारती अपनी बीमार मां से मिलने पीहर जाना चाहती थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं जा सकी। इस बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सचिन जयपुर में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। शनिवार सुबह वह जयपुर के लिए रवाना हुआ। उसके घर से निकलने के कुछ घंटों बाद ही भारती ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सचिन गहरे सदमे में आ गया और दुर्जनपुरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त ली। Rajasthan Suicide Case
बेटे का जन्मदिन
जानकारी के मुताबिक, दंपती के एक वर्षीय बेटे प्रियांशु का दो दिन पहले ही पहला जन्मदिन मनाया गया था। अब मासूम बच्चे के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। मृतका के भाई चमनप्रकाश ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
गोल्ड मैडलिस्ट
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका भारती के पिता ओमप्रकाश खारिया ने बताया कि उनकी बेटी प्रतिभाशाली खिलाड़ी थी और स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी थी। भारती के शव का चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। उधर सचिन के शव को नवलगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। Rajasthan Suicide Case
इनका कहना है
मृतका के पीहर पक्ष ने प्रताडि़त करने की रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
-रविंद्र सिंह थानाधिकारी सुलताना