{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Rajasthan: राजस्थान का कोना-कोना होगा एक! इस एक्सप्रेसवे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

 

Rajasthan: राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान सरकार के कई प्रोजक्ट 2027 तक पूरे होने का लक्ष्य तय किया गया है, जिससे लोगों को सफर बिल्कुल आसान बनने वाला है और जाम से भी छुटकारा मिलने वाला है। इसके साथ ही लोगों के सफर करने के समय में भी बचत होने वाली है। आइए जाने कौन-कौन से एक्सप्रेसवे 2027 तक पूरे हो सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे-राजस्थान के 7 जिलों (भरतपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा) से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सभी लिंक रोड और सुविधाएं 2027 तक पूरी तरह चालू हो जाने का लक्ष्य तय किया गया है। Rajasthan Government Project

जानकारी के मुताबिक, जयपुर-बांदीकुई 6-लेन लिंक- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को सीधे जयपुर शहर से जोड़ने वाली यह 67 KM लंबी सड़क 2026-27 तक यातायात के लिए पूरी तरह खुल जाएगी, जिससे जयपुर से दिल्ली केवल ढाई से तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, जालोर-झालावाड़ एक्सप्रेसवे- 402 KM लंबा यह नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा, जिसका निर्माण कार्य 2027 के दौरान अपने मुख्य चरण में हो सकता है। Rajasthan Government Project

जानकारी के मुताबिक, पचपदरा-बाड़मेर रिफाइनरी कनेक्टिविटी- बाड़मेर रिफाइनरी के मार्च 2026 में शुरू होने के बाद, उससे जुड़े सभी प्रमुख हाईवे और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर 2027 तक पूरी क्षमता के साथ संचालित हो सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के 10 नए शहरों के Bypass- हनुमानगढ़, सीकर, धौलपुर, झुंझुनूं और जालोर जैसे 10 प्रमुख शहरों में निर्माणाधीन Bypass Projects 2027 तक पूरे कर लिए जा सकते हैं, जिससे शहरों के अंदर ट्रैफिक से लोगों को राहत मिल सकती है।

जानकारी के मुताबिक, बीकानेर-कोटपूतली इकोनॉमिक कॉरिडोर, यह मार्ग पश्चिमी राजस्थान को हरियाणा और दिल्ली से सीधे जोड़ेगा, जिसका लक्ष्य भी 2027 तक पूरी हो सकता है। Rajasthan Government Project

मिली जानकारी के अनुसार, NH-325 (जालोर-सांडेराव) Bypass-जालोर जिले में बन रहा यह Bypass और सड़क चौड़ीकरण का काम 2026-27 तक पूरा हो सकता है।