{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Raja Raghuvanshi Murder Case: हनीमून के दौरान लापता नहीं हुआ था इंदौर का कपल, सोनम ने ही कराई थी अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या

 
Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में हनीमून (Indore couple missing mystery Update) के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले (Raja Raghuvanshi Murder Update) में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि राजा की हत्या कराने में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का ही हाथा था। उसने ही पैसे देकर हत्यारे बुलाए थे। इसकी पुष्टी डीजीपी नोंगरांग ने की है। उन्होंने बताया कि हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। सीएम ने दी जानकारी दरअसल, मेघालय के CM कोनराड संगमा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राजा हत्याकांड में सात दिनों में ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं महिला ने सरेंडर कर दिया है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की जांच जारी है। क्या बोली डीजीपी वहीं इससे पहले डीजीपी आई नोंग्रांग ने बताया कि इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी की ओर से किराए पर बुलाए गए बदमाशों ने की थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी के बाद अरेस्ट किया गया है। डीजीपी ने बताया कि इस मामले का एक आरोपी उत्तर प्रदेश से ही पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को SIT ने इंदौर से पकड़ा। उन्होंने कहा कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया है कि सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें किराए पर हायर किया था। अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में भी छापेमारी जारी है। टैटू से हुई थी राजा की पहचान बता दें कि इंदौर के इस कपल के लापता होने का केस राजा रघुवंशी के शव मिलने के बाद और उलझ गया था। दरअसल, भारी बारिश के बीच मेघालय पुलिस ने ड्रोन्स के जरिए राजा रघुवंशी का शव ढूंढा था। उनका शव बुरी तरह से सड़ चुका था और चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। हालांकि, परिजनों ने एक टैटू के जरिए शव की पहचान की थी। वहीं राजा के शव के आसपास खोजबीन करने के बाद भी सोनम का कुछ भी पता नहीं चला था।