Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे बढ़ाएगा टिकटों के दाम, जानें कब और कौन सी टिकट होगी महंगी
Jun 25, 2025, 10:23 IST
Railway News: रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे जल्द ही अपना नया किराया टैरिफ लागू कर सकता है जिसके तहत ट्रेन टिकट महंगे हो सकते हैं। ऐसे में ट्रैन यात्रियों की जेब ढीली हो सकती है। आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन सी ट्रेनों के टिकट के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है और ये नया टैरिफ कब से लागू होगा। आइये जानें
जानें क्या है नया किराया टैरिफ
भारतीय रेलवे ट्रेन किराए को लेकर नया किराया टैरिफ लागू करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अगर ये नया किराया टैरिफ लागू होता है तो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा। हालांकि, कुछ कैटेगरी ऐसी हैं जिनमें कोई बढ़ोतरी नहीं की जा सकती है।जानें कब होगा लागू?
ऐसे में ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि अगर ये नया किराया टैरिफ लागू होता है तो ये कब से लागू हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से ये लागू हो सकता है। ऐसे में अगर आप 1 जुलाई के बाद ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो आपको नए किराया टैरिफ के हिसाब से पेमेंट करनी पड़ सकती है।किन ट्रेनों के किराये में होगी बढ़ोतरी?
- अगर आप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन एसी कोच में सफर करते हैं तो आपको प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा देना पड़ सकता है। जबकि, इन्हीं ट्रेनों में एसी क्लास से सफर करने के लिए आपको प्रति किलोमीटर 2 पैसे पहले से अधिक देने पड़ सकते हैं
- वहीं, सामान्य द्वितीय श्रेणी में अगर आप 500 किलोमीटर के बाद सफर करते हैं तो आपको प्रति किलोमीटर के लिए आधार पैसा अतिरिक्त देना पड़ सकता है