Railway News: हरियाणा-राजस्थान में आने-जाने वाली ये रेल सेवाएं रहेगी रेगुलेट, देखें लिस्ट
Apr 7, 2026, 09:29 IST
Railway News: पश्चिम रेलवे द्वारा डूंगरी-बिलिमोरा रेलखण्ड के मध्य ब्रिज संख्या 344 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगीः-
1. गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम रेलसेवा जो दिनांक 07.04.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर मार्ग में 02 घंटे 05 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 22916, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 07.04.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर मार्ग में 02 घंटे रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 09005, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 08.04.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह पश्चिम रेलवे पर मार्ग में 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।