{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! फिर से शुरू हुई पंजाब और जम्मू जाने वाली ये ट्रेन, रेलवे ने जारी की लिस्ट

 
Railway News: इंडियन रेलवे ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पंजाब और जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था। जिसके बाद हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, जैसे ही हालात सुधरने की खबर आई तो इन ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।
  जानकारी के मुताबिक, पंजाब और जम्मू जाने वाली जो ट्रेनें शनिवार रात तक रवाना होनी थीं, उनमें से अधिकतर चल नहीं पाईं है। जो ट्रेनें रविवार और सोमवार को कैंसिल की गई थी, उन्हें फिर से चलाया जा रहा है। इन में ट्रेन संख्या 15015 अमृतसर से लाल कुआं को 14 मई तक कैसिंल किया गया था, लेकिन रेलवे ने इस ट्रेन को उस दिन ही चलाने का आदेश जारी कर दिया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 15016 लाल कुआं से अमृतसर 13 मई तक, ट्रेन नंबर 22126 अमृतसर से नागपुर 11 मई तक समेत कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। जिसके बाद इन सभी को रीस्टोर कर दिया गया है। ट्रेनें रीस्टोर होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकेगी। हालांकि, शनिवार को जो ट्रेनें कैंसिल रही हैं, उनमें से अधिकांश ट्रेनें चल नहीं सकीं है। उनका सभी का रिफंड यात्रियों के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।