{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Railway News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, राजस्थान आने-जाने वाली इन रेलसेवाओं के मार्ग रहेंगे परिवर्तित, देखें लिस्ट 

 
Railway News: रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड के मध्य दुधवाखारा-हड़याल- डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिंगनलिग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेलसेवाओं को मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 04735, श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 16.04.26 व 23.04.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया श्रीगंगानगर-हनुमानगढ-सूरतगढ-बीकानेर-रतनगढ-चूरू होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा सूरतगढ, लूनकरनसर, लालगढ, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ, रतनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2.    गाडी संख्या 04736, लक्ष्मीबाई नगर- श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 17.04.26 व 24.04.26 को लक्ष्मीबाई नगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया चूरू-रतनगढ-बीकानेर-सूरतगढ-हनुमानगढ-श्रीगंगानगर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रतनगढ, श्रीडूंगरगढ, बीकानेर, लालगढ, लूनकरनसर व सूरतगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।