Railway News: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में जाने वाली ये सभी ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी :-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14892, हिसार- जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.05.26 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 22977, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 22978, जोधपुर- जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को जोधपुर के स्थान पर डेगाना से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-डेगाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को जोधपुर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.05.26 को अबोहर से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.05.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह डेगाना तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.05.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह डेगाना तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा डेगाना-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-लूनी-मारवाड ज.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं.व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-फलौदी-लालगढ-बीकानेर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
4. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.05.26 को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
5. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.05.26 को भोपाल से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर, मारवाड जं., पाली मारवाड, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
6. गाडी संख्या 14853, वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.05.26 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर, मारवाड जं., पाली मारवाड, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
7. गाडी संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-अजमेर-मारवाड जं.-जोधपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अजमेर, मारवाड जं., पाली मारवाड, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
8. गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-रतनगढ-चूरू-सीकर-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण रतनगढ, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 15624, कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 22.05.26 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ-मेडता रोड के मध्य 02 घंटे रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 12465, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-मेडता रोड के मध्य 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
3. गाडी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह जोधपुर-मेडता रोड के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
4. गाडी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.05.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-मेडता रोड बाईपास के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी
रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रद्द किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09006, भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 09.04.26 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह बोरीवली तक ही संचालित होगी। अर्थात बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।