{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Punjab News: हरियाणा में KMP पर भीषण सड़क हादसा, पंजाब के नेता खुशबाज जाटान और ड्राईवर की मौत, गनमैन घायल

 

Punjab News: हरियाणा के सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस सड़क हादसे में पंजाब के नेता खुशबाज जिटाना और उनकी गाड़ी के ड्राइवर परमिंदर की मौत हो गई, जबकि उनका गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब नेता दिल्ली से अपने घर पंजाब लौट रहे थे। Punjab News

जानकारी के मुताबिक, रास्ते में गाड़ी का टायर पंक्चर होने के कारण वाहन को सड़क किनारे रोका गया था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेता की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। Punjab News

मिली जानकारी के अनुसार, इस टक्कर में नेता और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।  Punjab News

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, खुशबाज जिटाना ने साल 2022 में तलवंडी साबो विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। 35260 वोट के साथ वे दूसरे नंबर पर रहे थे। आम आदमी पार्टी की प्रोफेसर बलजिंदर कौर ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।