{"vars":{"id": "128336:4984"}}

पंजाब सरकार ने सांसद हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ली, घर के बाहर से हटे सुरक्षाकर्मी

 

Naya Haryana : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की पंजाब सरकार ने सुरक्षा वापस ले ली है। जानकारी के मुताबिक, यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा ने दावा किया था कि हरभजन सिंह भी AAP छोड़ने वाले 7 सांसदों में शामिल हैं। हालांकि, हरभजन सिंह ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापस ले ले ली है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खुद आप छोड़ने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राघव चड्ढा ने उन्हें अपने साथ होने का दावा किया था। Punjab News

मिली जानकारी के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि हरभजन सिंह से पार्टी हाईकमान लगातार संपर्क में थी लेकिन वो कोई बात नहीं कर रहे हैं। इसके बाद रविवार को पार्टी ने पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी वापस ले ली है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 7 सांसदों ने AAP को छोड़ दिया। Punjab News

भज्जी से वापस

जानकारी के मुताबिक, राघव चड्ढा संदीप पाठक व अशोक मित्तल के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया किया हमारे साथ 7 सांसद हैं। बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह के 4 कमांडो, 5 पुलिसकर्मी और एक गाड़ी वापस ले ली गई है। हालांकि सिक्योरिटी वापस लिए जाने को लेकर हरभजन सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। Punjab News

BJP में हो चुके शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को आप की तरफ से पंजाब से राज्यसभा गए 3 सांसद BJP में शामिल हो गए थे, जबकि 3 अन्य के भी BJP में होने का दावा किया गया था। इसमें जालंधर के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामलि था। वे मार्च 2022 में AAP से पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे।

जेड प्लस सिक्योरिटी

जानकारी के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर और आप के पंजाब से राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह के पास जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा थी, जो उन्हें पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। अप्रैल 2026 में आप (AAP) छोड़ने और भाजपा (BJP) में शामिल होने की खबरों के बाद शनिवार को उनके जालंधर आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था। Punjab News

राष्ट्रपति से मिलने का समय

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इससे पहले राष्ट्रपति से मिलने का समय मांग चुके हैं। भगवंत मान अपनी पार्टी के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर नाराज हैं। सूत्रों ने बताया कि वे राष्ट्रपति के सामने पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को रिकॉल करने संबंधी अपना पक्ष रखना चाहते हैं।  Punjab News

मिली जानकारी के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के पार्टी विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वे BJP में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को रिकॉल करने संबंधी पक्ष रखेंगे।