Property Deal: प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वालों के लिए राहत भरी खबर, 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
Property Deal: अगर आप भी प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। आयकर विभाग ने नए नियमों का मसौदा पेश कर दिया है। नए नियम के तहत 20 लाख रुपये से कम कीमत वाली प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए PAN नंबर की जरूरत नहीं होगी। यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगा।
लिमिट दोगुनी हो सकती है
वर्तमान में किसी भी तरह की प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए PAN नंबर अनिवार्य है। अभी नियम यह है कि अगर आप 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत में मकान या प्लाट खरीदते हैं या फिर बेचते हैं तो पैन नंबर देना जरूरी है।
ड्रॉफ्ट रूल्स के अनुसार यह सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये हो सकती है। यानि अब 20 लाख रुपये से कम कीमत वाली प्रॉपर्टी की खरीद या बेचने के लिए पैन नंबर की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि 20 लाख से ज्यादा कीमत वाली प्रॉपर्टी के लिए पैन नंबर की जरूरत होगी।
सरकार यह प्रस्ताव क्यों दे रही है?
पिछले कुछ साल में प्रॉपर्टी के रेट बढ़ गए हैं। ऐसे में सरकार चाहती है कि वर्तमान समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए PAN कार्ड को लेकर जारी पुराने नियम में कुछ ढील दी जाए।
रिपोर्ट में बताया गया कि सरकार के इस फैसले से प्रॉपर्टी को खरीदने और बेचने के लिए राहत मिल सकती है। इन लोगों को कागजी कार्रवाई से छुटकारा मिल सकता है।
टैक्स एक्सपर्ट गौरी चड्डा के मुताबिक पैन नंबर देने से इनकम टैक्स विभाग यह देख पाता है किकिसी व्यक्ति ने जो प्रॉपर्टी खरीदी है, वह उसकी घोषित कमाई के मुताबिक है या नहीं। इससे बड़ प्रॉपर्टी से जुड़े सौदों पर नजर रखी जाती है और टैक्स चोरी की संभावना कम होती है।