Haryana Police Encounter: हरियाणा में 50 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली
Jun 3, 2025, 18:14 IST
Haryana Police Encounter: हरियाणा के जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गोली लगने से 2 बदमाश घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बीज की दुकान पर फायरिंग की थी और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।