PM Modi Haryana Visit: PM मोदी के हरियाणा दौरे के बाद IAS-IPS में फेरबदल, 8 अधिकारी रिटायर होंगे!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को हरियाणा दौरे (PM Modi Haryana Visit) के बाद राज्य की अफसरशाही में बड़ा बदलाव संभव है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों की तबादला सूची तैयार कर ली है। पीएम हिसार और यमुनानगर में रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसके बाद यह फेरबदल होगा।
8 IAS अधिकारी होंगे रिटायर: हरियाणा के 169 IAS में से 8 इस साल रिटायर होंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (रिटायरमेंट: 30 जून) सबसे सीनियर हैं। उन्हें सेवा विस्तार की उम्मीद कम है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद CMO में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अन्य रिटायर होने वाले अधिकारी:
- अशोक खेमका (30 अप्रैल)
- आनंद मोहन शरण (31 अगस्त)
- सुजान सिंह (31 अक्टूबर)
- आरसी बिदान (31 दिसंबर)
मुख्य सचिव पद की रेस: PM Modi Haryana Visit
अनुराग रस्तोगी के बाद गृह सचिव सुमिता मिश्रा (रिटायरमेंट: 31 जनवरी 2027) और सुधीर राजपाल (रिटायरमेंट: 30 नवंबर 2026) मुख्य सचिव पद के दावेदार हैं। दोनों 1990 बैच के हैं, लेकिन सुमिता मिश्रा का दावा मजबूत माना जा रहा है।
CMO में भी बदलाव के संकेत: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय में कुछ अधिकारियों के तबादले की चर्चा है। एक वरिष्ठ अधिकारी केंद्रीय जिम्मेदारी के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। कई जिलों से CM को फीडबैक मिला है कि अधिकारी काम नहीं कर रहे। CM ने पार्टी कार्यकर्ताओं के काम में लापरवाही को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है।
किन अधिकारियों पर नज़र?
- ज़िलों में तबादले: कुछ DC, ADC, SDM और SP के तबादले संभावित।
- वरिष्ठ स्तर: निदेशक, प्रधान सचिव और ACS स्तर के 24 अधिकारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं।
- नियुक्तियाँ: रिटायर्ड अधिकारियों को राज्य चुनाव और सूचना आयोग में जगह मिल सकती है।
14 अप्रैल की तैयारियाँ: PM Modi Haryana Visit पीएम के दौरे के लिए सरकार तैयार है। यमुनानगर में नोडल अधिकारी अमित अग्रवाल की तैयारियों से CM संतुष्ट हैं, लेकिन हिसार में DC अनीस यादव की तैयारियों पर सवाल हैं। हिसार हवाई अड्डे पर वन्य जीवों की मौजूदगी चिंता का विषय बनी हुई है।