{"vars":{"id": "128336:4984"}}

PM Kisan News: कब आएगी PM किसान की 23वीं किस्त? फटाफट करें चेक

 
 

PM Kisan News: सरकार द्वारा हाल ही में पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त जारी की गई है। जिसके बाद लाभार्थी किसानों के बीच अगली किस्त को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बता दें किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की राशि 3 समान किस्तों के रुप में मिलती है।


22वीं किस्त में कितने किसानों को मिला लाभ
बता दें कि 13 मार्च को पीएम मोदी ने डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की थी।  9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा पात्र किसानों के खाते में 22वीं किस्त की राशि पहुंच गई। इस बार सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की। 

अब कब आएगी 23वीं किस्त??
22वीं किस्त आने के बाद किसानों के मन में सवाल है कि अगली यानी 23वीं किस्त कब जारी होगी। जानकारी के अनुसार हर चार महीने के अंतराल पर पीएम किसान की किस्तें जारी होती है।  22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई है, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास जारी हो सकती है।