पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकती है 4 से 5 रुपये तक बढ़ोतरी, जाने वजह?
सूत्रों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतें ₹4-5 प्रति लीटर तक बढ़ सकती हैं, वहीं घरेलू LPG की कीमत ₹40-50 प्रति सिलेंडर तक बढ़ सकती हैं। Petrol Diesel Price Hike
जानकारी के मुताबिक, आज यानी 1 मई 2026 से कमर्शियल LPG के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब ईंधन और रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
सरकार LPG गैस के दाम और पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी करके तेल कंपनियों और सरकारी खजाने पर से बोझ को कम करना चाहती है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 126 रुपये से ज्यादा हो गए थे, जो मार्च 2022 के बाद के बाद सबसे ज्यादा हैं। Petrol Diesel Price Hike
अंतिम फैसला नहीं
जानकारी के मुताबिक, अभी सरकार पश्चिम एशिया के हालात पर नजर रखे हुए है। अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। संभावित बढ़ोतरी पर फैसला 5-7 दिनों के भीतर होने की संभावना है।
नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
सूत्रों का कहना है कि अगर मंजूरी मिली, तो लगभग 4 साल बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी होगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2022 से कोई बदलाव नहीं हुआ है। Petrol Diesel Price Hike
पेट्रोल-डीजल पर क्या बोले?
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि बीते चार साल से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े।
जानकारी के मुताबिक, सैन्य संघर्ष की वजह से कई देशों में उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की लिमिट तय हो गई, लंबी लाइनें देखने को मिलीं, लेकिन भारत ने Panic को Policy नहीं बनने दिया. देश की रसोई में ईंधन सप्लाई नहीं रुकी। पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े। Petrol Diesel Price Hike
पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.67 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹90.03 प्रति लीटर है।
कोलकात्ता में पेट्रोल की कीमत ₹105.45 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹92.02 प्रति लीटर है। Petrol Diesel Price Hike
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹100.84 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹92.39 प्रति लीटर है।
नोएडा में पेट्रोल की कीमत ₹95 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹89.76 प्रति लीटर है।
रसोई गैस सिलेंडर के दाम
मिली जानकारी के अनुसार, आखिरी बार रसोई गैस के दाम में 7 मार्च 2026 को इजाफा हुआ था। अभी दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये और कोलकाता में एक रसोई सिलेंडर की कीमत 939 रुपये है।