{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा और राजस्थान के लोगों की बल्ले-बल्ले, इन रूटों पर जल्द शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

 
Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, गुरुग्राम, हिसार से चंडीगढ़ तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा  गुरुग्राम से खाटूश्याम के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इसको लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को जयपुर में राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक से मुलाकात की है। खबरों की मानें, तो नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल हरियाणा के गुरुग्राम से राजस्थान के सालासर और खाटू श्याम धाम के लिए प्रस्तावित हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा (Helicopter Taxi Service) को लेकर विस्तार से चर्चा की है। दोनों राज्यों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर आपसी सहयोग पर भी सहमति बनी। इससे श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा में सुगमता मिलेगी और क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। खबरों की मानें, तो बैठक में इस बात पर भी जोर दिया कि गया कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे, जैसे हेलीपैड, यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया और सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता से विकसित किया जाएगा। ताकि, भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हों। खबरों की मानें, तो दोनों राज्यों (हरियाणा और राजस्थान) के बीच आवश्यक प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने की भी बात तय हुई है। खबरों की मानें, तो विपुल गोयल ने कहा कि जल्द ही इस सर्विस के औपचारिक उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।   बता दें कि जनवरी 2025 में उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इसमें उन्होंने इस रूट के संभावित संचालन को लेकर एक प्रेजेंटेशन भी देखी थी। बैठक के दौरान गुरुग्राम से खाटू श्याम और सालासर धाम तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के तकनीकी, वित्तीय और व्यावसायिक पहलुओं पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया था। इसके साथ ही गोयल ने गुरुग्राम सेचंडीगढ़ और हिसार से चंडीगढ़ के बीच भी हेलिकॉप्टर सर्विस की संभावनाओं पर Study Report तैयार करने के निर्देश दिए थे।