{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा में 10 हजार पदों का लंबित रिजल्ट जल्द होगा जारी, HSSC के चेयरमैन ने दी बड़ी जानकारी

 
Haryana : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) लंबे समय से पेंडिंग चल रहे करीब 10 हजार पदों के रिजल्ट जल्द घोषित कर सकता है। इन नतीजों का इंतजार काफी समय से युवा कर रहे हैं। इन नतीजों में ग्रुप डी, कॉमर्स ग्रुप और पिछड़ा वर्ग के विशेष याचिकाकर्ता उम्मीदवार भी शामिल हैं। आयोग द्वारा अब इन सभी लंबित रिजल्ट को 30 जून तक घोषित किए जाने की संभावना है।

हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी

बता दें कि 2024 में हुई कॉमर्स ग्रुप के 1290 पदों के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है, जबकि 2025 की ग्रुप डी के 7596 पदों पर राज्य सरकार आयोग को चयन सूची भेजने का आग्रह कर चुकी है।

भर्ती का विज्ञापन HSSC ने किया था प्रकाशित 

हरियाणा पुलिस सिपाही के 5600 पदों पर भर्ती का विज्ञापन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्रकाशित किया था। 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसकी भर्ती नहीं निकली है। वहीं, इन पदों के उम्मीदवार दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे हैं, लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। मगर आयोग ने अभी तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है। HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।