{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Panchayat Officer Arrest: महिला पंचायत अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिना चढ़ावे के नहीं करती थी काम

 
Panchayat Officer Arrest: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में विजिलेंस टीम ने नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO) अनुष्का कुमारी को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, खपुरा गांव के रहने वाले अजय कुमार ने बताया था कि गांव में छठ घाट की सीढ़ी बनाने की सरकारी योजना चल रही है, लेकिन काम शुरू करने और फाइल आगे बढ़ाने के लिए अधिकारी पैसे मांग रही थीं। जानकारी के मुताबिक, इसको लेकर उन्होंने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई। Bihar Vigilance Action

टीम ने बनाया प्लान

जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद टीम ने पहले पूरे मामले की जांच की और फिर एक प्लान बनाया। तय रणनीति के तहत अजय कुमार को रिश्वत की रकम लेकर अधिकारी के पास भेजा गया। जैसे ही उन्होंने 12 हजार रुपये दिए, पहले से तैयार टीम ने मौके पर पहुंचकर अनुष्का कुमारी को पकड़ लिया। Bihar Vigilance Action

मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई को बेहद सावधानी से अंजाम दिया गया, ताकि आरोपी रंगे हाथ पकड़ी जा सके। गिरफ्तारी के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।