Haryana News: हरियाणा से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, इस आतंकी के संपर्क में था
Haryana News: हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है। खबरों की मानें, तो जासूस पाकिस्तानी आतंकी इकबाल के संपर्क में था। उसे वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया एप के जरिए भारत की खुफिया जानकारी भेज रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानीपत पुलिस ने उसके नंबर से हो रही संदिग्ध गतिविधि को ट्रेस किया और उसके बाद उसे अरेस्ट किया। खबरों की मानें, तो शुरूआती जांच में पता चला कि पकड़े गए जासूस का नाम नौमान इलाही है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है।
वहां पानीपत की एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पानीपत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनकी CIA यूनिट जासूस से पूछताछ कर रह रही है।
खबरों की मानें, तो नौमान इलाही की उम्र 24 साल है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कैराना का रहने वाला है और उसका मोहल्ला बेगमपुरा में रहता है। उसकी बहन जीनत की शादी पानीपत में हुई है। जो अभी पानीपत की हॉली कॉलोनी में रह रही है। नौमान भी अपने बहन के पास रहता था।