{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Breaking: आसमानी बिजली गिरने एक युवक की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

 
Breaking: खराब मौसम के कारण आसमानी बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पहंदा गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही 8 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार की लगभग शाम 4:00 बजे, बलौदा बाजार जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहंदा में आसमानी बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 8 अन्य ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों में एक 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। मृतक की पहचान प्रतीक कोसले (उम्र 26 वर्ष), पिता दीपक कोसले, निवासी ग्राम पहंदा के रूप में की गई है। घटना पुराने आंगनबाड़ी केंद्र के पास की बताई जा रही है, जहां ग्रामीण एकत्रित थे और अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोग इसकी चपेट में आ गए।