दुनिया भर में तेल का संकट! PM मोदी की लोगों से अपील, जाने आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ?
जानकारी के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव ने ग्लोबल सप्लाई चेन पर बड़ा असर डाला है और अब लोगों से इसी बीच PM मोदी ने भी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। Petrol Diesel Price
ऑयल मार्केट में मची हलचल
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को ऑयल प्राइस तेज उछाल के साथ खुले। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत टूटने से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता और गहरी हो गई।
तेज उछाल
इस तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 3.5% तक चढ़कर 104.80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी WTI भी 99 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। Petrol Diesel Price
सबसे बड़ा संकट
मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे संकट का सबसे बड़ा केंद्र स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना हुआ है। दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल, एलएनजी और रिफाइंड फ्यूल इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है। यहां शिपिंग सामान्य स्तर के मुकाबले बहुत कम रह गई है।
क्या आज बढ़ेंगे दाम?
जानकारी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नजर बनी हुई है। देश में रोज सुबह 6 बजे फ्यूल प्राइस अपडेट होते हैं। ग्लोबल क्रूड ऑयल में तेजी और सप्लाई संकट के कारण आने वाले दिनों में दबाव बढ़ सकता है। Petrol Diesel Price
पेट्रोल और डीजल के नये रेट
दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
नोएडा में पेट्रोल ₹95.05 और डीजल ₹88.19 प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल ₹95.30 प्रति लीटर और डीजल ₹87.77 प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
चेन्नई में आज पेट्रोल ₹100.95 और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर की कीमत
कोलकाता में आज पेट्रोल ₹105.45 और डीजल ₹92.02 प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल ₹102.92 और डीजल ₹90.99 प्रति लीटर
पीएम मोदी की अपील
मिली जानकारी के अनुसार, PM मोदी ने रविवार को लोगों से कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा है वहां लोग ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें। अगर कार का इस्तेमाल जरूरी हो तो कार पूलिंग अपनाएं, उन्होंने कहा कि भारत को फॉरेन एक्सचेंज बचाने पर भी जोर देना होगा क्योंकि दुनिया में पेट्रोल और डीजल काफी महंगे हो चुके हैं। Petrol Diesel Price
1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान
जानकारी के मुताबिक, भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिन्होंने अभी तक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं और न ही सप्लाई पर कोई बड़ी पाबंदी लगाई है। हालांकि सरकार ने LPG यानी रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महंगा क्रूड खरीद रही हैं लेकिन उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कम कीमत पर फ्यूल बेच रही हैं। Petrol Diesel Price
मिली जानकारी के अनुसार, हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा है।