Haryana News: हरियाणा में अब पैदा होते ही तुरंत बनेगा बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट, बस करना होगा ये छोटा सा काम
May 26, 2025, 14:31 IST
Haryana News: हरियाणा में अब डिलीवरी के बाद बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र (Haryana Birth Certificate) के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि, डिलीवरी के तुरंत बाद जन्म प्रमाण पत्र परिजनों के हाथों में होगा। हालांकि, यह सुविधा अभी केवल सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ही मिल सकेंगे। दरअसल, हरियाणा में बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर बर्थ सर्टिफिकेट बनता है। लेकिन, हाल ही में सैनी सरकार ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा शुरू कर दी है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों का जन्म होने पर तुरंत उसका बर्थ सर्टिफिकेट बनवा दिया जाएगा। इससे परिजनों को अब यह सर्टिफिकेट बनवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज की प्रक्रिया पूरी होते ही शिशु को जन्म प्रमाण पत्र और आधार नंबर दे दिया जाएगा। प्रथम चरण में यह सुविधा प्रदेश के नागरिक अस्पतालों में शुरू की जा चुकेी है। वहीं आने वाले दिनों में जिले के सभी उन सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जहां पर संस्थागत प्रसव कराने की सुविधा वहां पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। क्या बोले अधिकारी उपसिविल सर्जन एवं प्रभारी जन्म प्रमाण पत्र डॉ. जोगेंद्र सिंह ने बतताया कि मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रदेश में संस्थागत प्रसव प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकारी केंद्रों में जन्म लेने वाले बच्चों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड अस्पताल से छुट्टी होने पर बनाकर दिया जा रहा है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ अन्य संस्थागत प्रसव वाले केंद्रों में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है।